शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर मन्नत पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दिया. घर के बाहर मौजूद चाहने वालों को उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया, फ्लाइंग किस दी और अपना आइकॉनिक पोज भी दिया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.