बेटे के जन्म के सिर्फ 11 महीने बाद खेल मैदान में लौटीं सीमा कालीरामना ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा का कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया. 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ उन्होंने कठिन परिस्थितियों से उबरकर शानदार वापसी की और मातृत्व के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई.