दुनिया का सबसे पुराना मच्छर मिला है. असल में ये मच्छर का लार्वा है जो एक ‘एम्बर’ में फंसा हुआ मिला है. इसकी उम्र करीब 9.90 करोड़ साल है. इसे जर्मनी की LMU यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने म्यांमार के कछिन इलाके में खोजा है.