स्वतंत्रता दिवस के स्कूल कार्यक्रम में एक बच्चे की मासूम बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. बच्चे ने मजेदार अंदाज में कहा कि देश की आजादी के 80 साल हो चुके हैं, तो बच्चों को भी 80 लड्डू मिलने चाहिए. उसने स्कूलों में बढ़ते सिलेबस और फीस का जिक्र करते हुए काजू कतली की मांग तक कर डाली. उसकी बातों ने लोगों को हंसाने के साथ बचपन की यादें भी ताजा कर दीं.