राजस्थान के अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्साहजनक खबर आई है. तालवृक्ष रेंज में बाघिन ST-22 ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिससे सरिस्का में बाघों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है. इस उपलब्धि को वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन के बेहतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है.