राजस्थान के सांवरिया सेठ मंदिर में एमपी के एक परिवार ने 11.4 किलो चांदी की 19 सिल्लियां चढ़ाईं. वहीं एक अन्य श्रद्धालु ने 137 ग्राम की सोने की बांसुरी भगवान को भेंट की. दोनों चढ़ावों की कीमत करीब 20-20 लाख रुपये आंकी गई. कई श्रद्धालु भगवान सांवरिया सेठ को अपना व्यापारिक साझेदार मानते हैं और मुनाफे का एक हिस्सा नियमित रूप से मंदिर में अर्पित करते हैं.