यूपी के संभल के दतावली गांव में PAC बटालियन के लिए खरीदी गई जमीन से प्रशासन ने कथित अवैध कब्जा हटाया. जमीन के एक हिस्से में बने मजार को हटाया गया, जबकि खेती भी साफ कराई गई. कार्रवाई के बाद करीब 407 बीघा जमीन PAC अधिकारियों को सौंप दी गई.