रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा भीषण युद्ध अब और भी ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के तमाम इलाकों पर हवाई हमले करके कहर बरपा रहा है. इसी सिलसिले में हाल ही में रूस ने यूक्रेन के कीवी रग इलाके में स्थित एक व्यस्त शॉपिंग सेंटर पर बमबारी की थी. इस दर्दनाक और भयानक हमले में 15 से अधिक मासूम लोगों की जान चली गई, जबकि 130 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.