क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बना चुके रोहित शर्मा अब कारोबारी दुनिया में भी सक्रिय नजर आ रहे हैं. भारतीय कप्तान ने फिटनेस और वेलनेस क्षेत्र से जुड़े एक स्टार्टअप में निवेश कर नई भूमिका निभाई है. पहले ब्रांड एंबेसडर और अब निवेशक बनने का उनका सफर चर्चा में है. कंपनी और रोहित दोनों का मानना है कि यह साझेदारी फिटनेस क्षेत्र में नए अवसर और विकास की संभावनाएं पैदा कर सकती है.