UP के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में रावण को जन्मभूमि से जुड़ी मान्यता के कारण पूजा जाता है. यहां दशहरे पर न रामलीला होती है और न ही रावण दहन की परंपरा निभाई जाती है. यहां धार्मिक मान्यताओं के सम्मान में दशहरे पर रावण दहन नहीं किया जाता और गांव अपनी परंपरा को आज भी कायम रखे हुए है.