राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के बीच एक अहम खुलासा हुआ है. आरोपी मनीष यादव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नौकरी लगने के बाद उसने चोरी शुरू कर दी थी. मनीष ने टिन्नू यादव की भूमिका भी बताई, जिसके अनुसार चढ़ावा चोरी की जानकारी टिन्नू यादव तक जाती थी. चोरी के पैसों से महंगे उपहार खरीदे गए और जमीन भी ली गई.