गुजरात के राजकोट में नवरात्र और गरबा आयोजनों के बीच ‘लव जिहाद से सावधान’ लिखे पोस्टर चर्चा में हैं. शहर में करीब 48 आधुनिक रास-गरबा आयोजनों की तैयारी है और कई जगह प्रवेश द्वारों के बाहर ये पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति या संगठन की आधिकारिक पहचान सामने नहीं आई है. हिंदू जागरण मंच के संयोजक मंगेश देसाई ने इसे जागरूकता की पहल बताया और गरबा में प्रवेश से पहले पहचान पत्र जांचने की मांग का जिक्र किया.