पुणे के लोहगांव इलाके में पारिवारिक विवाद के बीच नौ महीने के बच्चे के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया. शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.