रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से दिल्ली के विरोध प्रदर्शनों की कुछ तस्वीरें हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेटे का समर्थन करते हुए कहा कि सच के साथ खड़े रहने वालों को अपनी राह मिलती है. रेहान के मुताबिक, बीकानेर हाउस प्रशासन ने प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले तस्वीरों पर आपत्ति जताई थी. रॉबर्ट वाड्रा ने भी आखिरी समय पर तस्वीरें हटाने के दबाव पर सवाल उठाए हैं.