वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में भक्ति करने वालों को जीवन से जुड़ी 20 अहम बातें बताई हैं. उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति के रास्ते पर धैर्य, सच्चाई और विनम्रता बेहद जरूरी हैं. सम्मान और अपमान दोनों परिस्थितियों में भगवान का स्मरण नहीं छोड़ना चाहिए. महाराज ने दूसरों की निंदा से बचने, क्षमा करने, ईमानदारी से कमाने और वाणी पर नियंत्रण रखने की सीख दी. उनके अनुसार, भक्ति केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका भी है.