प्रयागराज के शाहगंज ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी भी मूक-बधिर है. शुरुआती जांच में हत्या की वजह कथित तौर पर वैवाहिक संबंधों को लेकर पैदा हुआ शक सामने आया है. मामले की जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ इशारों की भाषा के माध्यम से की जा रही है.