प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है. दारागंज में घरों और झोपड़ियों में पानी घुस गया, जबकि कई सड़कें जलमग्न हैं. यमुना किनारे स्थित प्रेरणा स्थल और बलुआघाट की ऐतिहासिक बारादरी भी पानी की चपेट में हैं. झूंसी में कुछ बच्चे बाढ़ के पानी में छलांग लगाते दिखे. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.