यूपी के प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से दारागंज की निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है. कई झोपड़ियां डूब गईं और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां भी जलमग्न हैं. प्रशासन ने राहत चौकियां सक्रिय कर निगरानी बढ़ा दी है.