यूपी के कौशांबी के मंझनपुर में सिपाही की 24 वर्षीय पत्नी शिवानी का शव किराए के कमरे में मिला है. ड्यूटी से लौटे पति को कमरा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.