महाराष्ट्र में अकोला के निंभा गांव में एक कथित भोंदू बाबा द्वारा बच्चों के साथ अमानवीय और खतरनाक हरकतों का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक रील के आधार पर बाल कल्याण समिति ने शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन उर्फ गुलाल शेष बाबा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि बाबा बच्चों को कपड़ों से पकड़कर घुमाता था, दांतों से उठाता था और कीलों पर बैठाने जैसे खतरनाक कृत्य करता था.