ग्रेटर नोएडा के PNB बैंक की सेक्टर पाई-1 शाखा में खाताधारकों की करोड़ों रुपये की रकम कथित तौर पर गायब होने का मामला सामने आया है. एक खाते में 94 लाख की जगह 16 हजार रुपये मिले. पुलिस ने 16 शिकायतों के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.