प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल हुए. उन्होंने संस्थान की 100 साल की उपलब्धियों की सराहना की. प्रधानमंत्री ने कहा कि SRCC ने व्यापार, सार्वजनिक जीवन और समाज के लिए कई पीढ़ियों का नेतृत्व तैयार किया है. इस अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया गया. पीएम मोदी मेट्रो से वहां पहुंचे और छात्रों को बधाई दी.