पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला और उन्हें लेकर कई गंभीर आरोप लगाए. पूर्णिया में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री धरती के सबसे चरित्रहीन इंसान हैं.