उत्तर प्रदेश में कानपुर में फर्रुखाबाद की ओर जा रही कासगंज एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और कई लोग ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद पड़े. अनवरगंज से कासगंज जा रही 15039 कासगंज एक्सप्रेस शिवराजपुर पहुंचने से पहले ट्रैक पर उड़ रही गिट्टी की धूल को कुछ यात्रियों ने धुआं समझ लिया. घटना में किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.