Asim Munir :पाकिस्तान में सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ताकत और बढ़ने वाली है. उन्हें एक और प्रमोशन मिलने वाला है. पाकिस्तान की फेडरल कैबिनेट ने नए डिफेंस फोर्सेज एक्ट-2026 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) एक्ट-2010 में संशोधन को भी हरी झंडी दी गई है.