पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चुनाव बहिष्कार को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान चर्चा में है. प्रदर्शनकारियों को लेकर उनकी टिप्पणी पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. वहीं पीओके में जारी विरोध, स्थानीय मुद्दों और चुनाव प्रक्रिया को लेकर अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिन पर भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.