एशियन गेम्स 2026 में ओमान की क्रिकेट टीम हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 41 रन से हार गई, लेकिन मुकाबले में एक अनोखी बात ने सबका ध्यान खींचा. ओमान की प्लेइंग इलेवन में एक ही सरनेम वाले सात खिलाड़ी शामिल थे. इतना ही नहीं, पूरे स्क्वॉड में इस सरनेम के नौ खिलाड़ी मौजूद रहे. अल बलूशी नाम वाले खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए योगदान दिया.