ओडिशा के मयूरभंज में तेज रफ्तार टैंकर को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने उसका पीछा शुरू कर दिया और पुलिस को सूचना दी. पुनासिया रेलवे गोला ब्रिज के पास टैंकर रोककर तलाशी ली गई तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस के मुताबिक, टैंकर में तेल के बजाय 30 से ज्यादा मवेशी मिले. वाहन जब्त कर ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लिया गया है.