धनतेरस और दिवाली पर खरीदारी के लिए नोएडा के बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है. 5 से 8 नवंबर तक सेक्टर-18 के अट्टा मार्केट और आसपास जरूरत के मुताबिक रास्ते बदले जाएंगे. दादरी और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी. पुलिस ने लोगों को तय पार्किंग और सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह दी है.