उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिकों के आक्रोश सड़कों पर दिखने के बाद सरकार की ओर से लगातार एक्शन हुआ. उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी हुई और मजदूरों के वेतन में अंतरिम वृद्धि भी की गई. इस बीच जिला प्रशासन के सिर पर एक और मुसीबत आ खड़ी हुई है. ये है घरों में काम करने वाले मेड्स की मांगें और विरोध प्रदर्शन. मंगलवार को सेक्टर 121 में सोसाइटी के बाहर वेतन वृद्धि को लेकर इन कामगार महिलाओं ने पत्थरबाजी की थी