नीतीश कुमार पिछले तीन-चीर दिनों से काफी एक्टिव हो गए हैं. पिछले दिनों वो लगातार डिप्टी सीएम विजय चौधरी से मुलाकात करते रहे थे. पिछले तीन दिनों में अगर सिर्फ नीतीश कुमार की एक्टिविटी पर नजर डालें तो नीतीश कुमार लगातार पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा और विजय चौधरी से मुलाकात कर रहे हैं. नीतीश के एक्टिव होते ही जेडीयू में हलचल तेज हो गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कुछ बड़ा होने वाला है?