नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने रास्ते, पेड़ और बड़े-बड़े मकानों को तबाह कर दिया, लेकिन एक हरा दो मंजिला घर अब भी मजबूती से खड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आसपास का इलाका बाढ़ की चपेट में नजर आता है, जबकि यह मकान सुरक्षित दिखाई देता है. यही दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है और सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी भयंकर बाढ़ के बावजूद यह घर कैसे बच गया.