उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में दो पुरुष, दो महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई.