गुजरात के नडियाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री अचानक फिसलकर दरवाजे के हैंडल से लटक गया. ट्रेन रफ्तार पकड़ रही थी और यात्री की जान खतरे में थी. तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कॉन्स्टेबल ताजुद्दीन ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और प्लेटफॉर्म की तरफ खींचकर सुरक्षित बचा लिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जवान की बहादुरी की खूब तारीफ हो रही है.