पंजाब के फरीदकोट में एक मोटर मैकेनिक की किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि 50 रुपये की टिकट ने उसे लाखों रुपये का विजेता बना दिया. बाजार में सामान लेने पहुंचे युवक ने शौक में एक लॉटरी खरीदी थी, जिसके बाद उसे बड़े इनाम की जानकारी मिली. जीत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल बन गया. अब वह अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने की योजना बना रहा है.