उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के लोगी खुर्द गांव में वन विभाग के पिंजरे में एक और तेंदुआ पकड़ा गया। इसके साथ जिले में रेस्क्यू किए गए तेंदुओं की संख्या 11 हो गई है। हालांकि, ग्रामीणों में डर बरकरार है। तेंदुए के हमलों में अब तक चार लोगों की मौत और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।