सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है. अब्दालपुरा इलाके में खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक सड़क को चौड़ा किया जाना है. इसकी जद में करीब 272 ढांचे बताए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री मोहन यादव का पैतृक मकान भी शामिल है. सड़क विस्तार के लिए मकान का करीब 2.90 मीटर हिस्सा हटाया जाएगा. आसपास के कई अन्य मकानों के हिस्से भी प्रभावित होंगे.