लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत की प्रस्तावित मुलाकात अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यह मिलन लखनऊ के निराला नगर में होगा, जहां चुनाव संबंधी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ पहुंचे हैं और उन्होंने हिन्दुओं की घटती आबादी पर अपनी चिंता भी व्यक्त की.