मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव हिमाचल प्रदेश में सात फेरे लेने के बाद ऐतिहासिक नौचंदी मेले में पहुंचे. भाजपा से जुड़े इन दोनों जनप्रतिनिधियों की यह दूसरी शादी है, जिसकी चर्चा अब उत्तर प्रदेश के सियासी और सामाजिक हलकों में खूब हो रही है.