मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एटीएम में तोड़फोड़ और चोरी के प्रयास के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसे खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से फैल रहा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.