मऊ के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन के उद्घाटन के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. यह हंगामा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय की मौजूदगी में हुआ. ट्रेन का श्रेय लेने की होड़ में दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई.