मुंबई में ऑटो-टैक्सी चलानी है तो अब मराठी सीखना जरूरी है. महाराष्ट्र सरकार के नए नियम के तहत गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करना होगा. राज्य में करीब 9.78 लाख ऑटो-टैक्सी परमिट जारी हैं. वहीं 105 दिन चले मराठी भाषा प्रशिक्षण अभियान में 1.25 लाख से ज्यादा ड्राइवरों ने ट्रेनिंग पूरी कर सर्टिफिकेट हासिल किया है.