बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर श्रीराम नेने ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा कर पत्नी के लिए प्यार भरा संदेश लिखा. उन्होंने 17 अक्टूबर 1999 को लिए गए सात फेरों और साथ बिताए सफर को याद किया. पोस्ट में माधुरी को अपना सबसे अच्छा दोस्त और जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा बताया. प्रशंसक इस जोड़ी को बधाइयां दे रहे हैं.