अगस्त 2026 में दो ग्रहण पड़ रहे हैं और अब 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. खास बात यह है कि यह रक्षाबंधन के दिन पड़ रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका असर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य, धन, काम और पारिवारिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.