लखनऊ में हुए गंभीर अग्निकांड के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई शुरू की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई और घटनाक्रम की गहन समीक्षा की। इस समीक्षा के बाद एक विशेष जांच टीम (सिट) गठित की गई है जो सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.