जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. सोशल मीडिया पर एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और उसके बाद आत्महत्या के दावे किए गए, लेकिन पुलिस के मुताबिक इन दावों की पुष्टि करने वाला कोई सबूत या शिकायत अब तक नहीं मिली है. प्रदर्शन के दौरान कैंपस में तोड़फोड़ और संपत्ति नुकसान की बात सामने आई है. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित होने की जानकारी दी है. LPU