नोएडा के एलिवेटेड रोड पर LPG सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ट्रैफिक रोका गया. टीम ने आग को फैलने से पहले काबू कर लिया. घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.