उत्तर प्रदेश के झांसी से एलपीजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है. थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने ट्रक बरामद कर लिया है और चोरी हुए गैस सिलेंडरों की खोज के लिए टीमों को तैनात किया है.