LPG उपभोक्ताओं के लिए 16 अगस्त तक e-KYC जरूरी है. समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर घरेलू दर पर गैस सिलेंडर और उज्ज्वला योजना की सब्सिडी प्रभावित हो सकती है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों का कहना है कि 16 अगस्त तक e-KYC पूरा करना जरूरी है, ताकि एलपीजी सप्लाई और सरकारी लाभ बिना किसी रुकावट के जारी रह सकें.