LPG PNG Rule Change: एलपीजी के नए नियम के तहत सरकार ने पीएनजी कनेक्शन लेने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. अब पीएनजी लगवाने के 30 दिनों के भीतर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना जरूरी होगा. ऐसा नहीं करने पर आपका कनेक्शन रद्द किया जा सकता है. सरकार का उद्देश्य डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना और सब्सिडी का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना है.